Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 21 October 2023: इन राशियों को मिलेगा अपने पार्टनर का साथ, कुछ में होगी तकरार कुछ में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Love Rashifal 21 October 2023 Today Love Horoscope राशिफल के अनुसार आज यानी 21 अक्टूबर 2023 शनिवार का दिन लव लाइफ वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों के लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं कुछ राशियां अपने लव वन के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकती हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 21 Oct 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 21 October 2023 Today Love Horoscope

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Aaj Ka Love Rashifal 21 October 2023: लव राशिफल के अनुसार, 21 अक्टूबर 2023, शनिवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। वहीं आज कुछ राशियां अपने साथी के साथ कहीं शॉपिंग या घूमने का प्लान कर सकती हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ बातों को लेकर आपका साथी आपसे नाराज रह सकता है। अच्छा होगा साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आपका लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद आज आप लेंगे। साथ ही आपको आपके साथी का सहयोग और प्यार मिलेगा।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर आपको कोई अच्छी सूचना दे सकता है। आज आप उनके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। मौसम के हिसाब से आज का दिन आपके लिए रोमांटिक होने वाला है। साथी का साथ मिलेगा।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है। वह अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है, जिस कारण आपसी झगड़े का योग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथी के साथ समय बिताएं। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आप अपने लव पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण आपसी झगड़े की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा अपने संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपका साथी आपके अनुकूल रहेगा। आज का दिन आप फुल एंजॉय करेंगे। आपका साथी आपके मन के भाव को समझेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपका है।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर आपके मन की बातों को स्वीकार कर सकता है। शायद वह आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए आज हां बोल दे, जिसे सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। साथी के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिसे वह आज आपसे शेयर कर सकता है। इससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आज आप गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें। आज उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा। अच्छा होगा उनके साथ समय बिताएं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ आज दिन भर साथ रहेंगे। घर के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसे सुनकर आपके परिवार में खुशी छा जाएगी। आपका पार्टनर आपके प्रति प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का समय उपयुक्त है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।