Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Panchang 03 October 2024: शारदीय नवरात्र के पहले दिन पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पढ़ें दैनिक पंचांग

प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की शुरुआत होती है। वहीं इस उत्सव का समापन नवमी तिथि पर होता है। शारदीय नवरात्र (Aaj Ka Panchang 03 October 2024) के पहले दिन कई योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Thu, 03 Oct 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Panchang 03 October 2024: पढें आज का पंचांग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 03 October 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 03 अक्टूबर यानी आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर शारदीय नवरात्र के पर्व की शुरुआत होती है। इस उत्सव के दौरान 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और प्रथम दिन घटस्थपना करने का विधान है। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

आज का पंचांग (Panchang 03 October 2024)

पंचांग के अनुसार,  शारदीय नवरात्र के दिन घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat) 03 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग के दौरान घटस्थापना कर माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश, भक्तिमय रहेगा दिन

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 04 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 06  बजकर 32 मिनट पर  

चन्द्रास्त - शाम 06 बजकर 20 मिनट पर

शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 29 बजे तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल - दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 12 मिनट से 10  बजकर 41 मिनट तक

दिशा शूल - दक्षिण

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: बेहद खास हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप, आराधना से मिलता है मनचाहा फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।