Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Panchang 05 September 2024: गुरुवार व्रत पर शिववास योग समेत बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, पढ़ें पंचांग

धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन (Aaj Ka Panchang 05 September 2024) भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष पूजा की जा रही है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Panchang 05 September 2024: पढ़ें दैनिक पंचांग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 05 September 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 05 सितंबर यानी आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया एवं तृतीया तिथि है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु संग देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए महिलाएं गुरुवार का व्रत रख रही हैं। इस व्रत को करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुभ योग समेत कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं-

आज का पंचांग (Panchang 05 September 2024)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक है। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। तृतीया तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी।

शुभ योग (Siddhi Yog)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण संध्याकाल 09 बजकर 08 मिनट तक हो रहा है। ज्योतिष मंगल कार्य करने के लिए शुभ योग को श्रेष्ठ मानते हैं। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके बाद शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। वहीं, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक है। इसके बाद हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। करण की बात करें तो कौलव और तैतिल करण के योग बन रहे हैं।

शिववास योग  (Shiv Vaas Yog)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। आज देवों के देव महादेव कैलाश पर्वत पर जगत की देवी मां गौरी के साथ दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेंगे। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करने और भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

पंचांग

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 38 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजे तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल - दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक

दिशा शूल - दक्षिण

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।