Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 06 July 2023: गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ समय और योग

Aaj ka Panchang 06 July 2023 आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। बता दें कि आज गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। बता दें कि हिन्दू धर्म में चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार आज दो अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Thu, 06 Jul 2023 06:30 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2023 06:30 AM (IST)
Aaj ka Panchang 06 July 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 06 July 2023: पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 06 जुलाई 2023, गुरुवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। बता दें कि आज सावन मास का प्रथम चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की विधिवत उपासना करने से साधक को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। बता दें कि आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि आज धनिष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग बन रहे हैं। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 06 July 2023)

सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 06 जुलाई सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक

सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 06 जुलाई सुबह 06 बजकर 30 मिनट से

प्रीति योग- 07 जुलाई रात्रि 12 बजे तक

धनिष्ठा नक्षत्र- 07 जुलाई रात्रि 12 बजकर 25 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 48 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक

भद्रा काल- सुबह 05 बजकर 29 मिनट से सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक

पंचक- दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से 07 जुलाई, सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक

दिशा शूल- दक्षिण

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 29 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- रात्रि 10 बजकर 12 मिनट से

चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.