Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 06 March 2024: आज किया जाएगा विजया एकादशी का व्रत, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

आज यानी 06 मार्च 2024 बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से साधक को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। तिथि पर भगवान विष्णु को समर्पित माना जाने वाला विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Wed, 06 Mar 2024 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Aaj ka Panchang 06 March 2024 पढ़िए दैनिक पंचांग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 06 March 2024: आज 06 मार्च 2024, बुधवार का दिन है। आज इस दिन पर फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। जिसपर विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ते हैं शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल के विषय में।

आज का पंचांग (Panchang 06 March 2024)

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त - प्रातः 04 बजकर 16 मिनट पर

नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा

ऋतु - बसंत

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 02 मिनट से 05 बजकर 51 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं

अमृत काल - सुबह 10 बजकर 17 से 11 बजकर 49 मिनट तक 

आज का अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजे तक

गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पूजा थाली में इन चीजों को करें शामिल, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय - प्रातः 04 बजकर 30 मिनट पर

चन्द्रास्त - दोपहर 01 बजकर 48 मिनट पर

चन्द्र राशि - धनु

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.