Aaj ka Panchang 09 May 2023: आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा पाठ, पढ़िए आज का पंचांग
Aaj ka Panchang 09 May 2023 आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है जिसमें पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 09 May 2023: हिन्दू धर्म में वैदिक पंचांग का विशेष महत्व है। इससे शुभ और अशुभ समय का आंकलन किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 09 मई 2023, मंगलवार के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग में बताया गया है कि आज सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस शुभ योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और सभी पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग ( Panchang 09 May 2023)
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- शाम 04 बजकर 08 मिनट पर
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि प्रारंभ- 09 मई शाम 04 बजकर 08 मिनट पर
मूल नक्षत्र- शाम 05 बजकर 45 मिनट तक
सिद्ध योग- रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक
साध्य योग- रात्रि 09 बजकर 28 मिनट से
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 10 मिनट से सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 01 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से शाम 05 बजकर 20 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
दिशा शूल- उत्तर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 35 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 01 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- रात्रि 11 बजकर 07 मिनट से
चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।