Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 12 August 2023: परमा एकादशी व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त का समय

Aaj ka Panchang 12 August 2023 पंचांग के अनुसार आज श्रावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन भगवान विष्णु को समर्पित परमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ और जप-तप करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 12 Aug 2023 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2023 06:30 AM (IST)
Aaj ka Panchang 12 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 12 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम 12 अगस्त 2023, शनिवार की बाद करेंगे। पंचांग के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु को समर्पित परमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत तीन साल में एक बार रखा जाता है। आज शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज हर्षण योग और मृगशिरा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस शुभ मुहूर्त में धर्म-कर्म अथवा मांगलिक कार्य करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 12 August 2023)

सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 12 अगस्त, सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर

हर्षण योग समाप्त- 12 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक

वज्र योग प्रारंभ- 12 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से

मृगशिरा नक्षत्र- 12 अगस्त, सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 04 मिनट से शाम 07 बजकर 25 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 09 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 48 मिनट से सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 48 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 04 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 13 अगस्त रात्रि 02 बजकर 41 मिनट से

चन्द्रास्त- 13 अगस्त शाम 04 बजकर 34 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.