Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 15 March 2023: शीतला अष्टमी के साथ कालाष्टमी व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 15 March 2023 पंचांग के अनुसार आज का दिन काफी शुभ है क्योंकि आज शीतला अष्टमी के साथ कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जानिए आज का पंचांग राहुकाल और शउभ-अशुभ समय

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Wed, 15 Mar 2023 08:13 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Panchang 15 March 2023: शीतला अष्टमी के साथ कालाष्टमी व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 15 March 2023: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष  की अष्टमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। आज भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा आज शीतला अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन मां शीतला को बासी भोग लगाना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज काफी शुभ योग और नक्षत्र भी बन रहे हैं। जानिए हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का शुभ-अशुभ समय, व्रत-त्योहार और राहुकाल।

आज का शुभ समय

कृष्ण पक्ष अष्टमी  - 14 मार्च को रात 8 बजकर 22 मिनट से 15 मार्च को शाम 6 बजकर 45 मिनट तक

ज्येष्ठा नक्षत्र- सूर्योदय से 7 बजकर 33 मिनट तक

मूल नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 16 मार्च सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक

सिद्धि योग - सूर्योदय से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक

व्यातिपात योग - दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से 16 मार्च के सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक

व्रत- कालाष्टमी, शीतला अष्टमी, मीन संक्रांति

आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज शीतला अष्टमी व्रत के अलावा कालाष्टमी और मीन संक्रांति भी पड़ रही है।

शीतला अष्टमी व्रत

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इसे बसौड़ा, बसोड़ा, बसौड़ा अष्टमी जैसे नामों से भी जानते हैं। इस दिन शीतला माता की विधिवत पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता है बल्कि मां को भी बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।

कालाष्टमी

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी का भी व्रत रखा जाता है। आज के दिन काल भैरव की पूजा करने का विधान है।

मीन संक्रांति

आज सुबह ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च को सुबह 6 बजकर 58 मिनट में कुंभ राशि से निकलकर  मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जब सूर्य किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो संक्रांति होती है। ऐसे ही आज मीन संक्रांति बन रही है। आज के दिन सूर्य देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक

यमगण्ड योग- सुबह 7 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक

कुलिक काल- सुबह 10 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 22 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 13 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 15 मार्च को सुबह 12 बजकर 55 मिनट से

चन्द्रास्त- 16 मार्च को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।