Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Panchang 15 March 2024: जानिए शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए पंडित पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 15 March 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं -

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 15 March 2024: आज का पंचांग -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 15 March 2024: आज शुक्रवार का दिन है। यह दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन सच्ची भक्ति के साथ उनकी पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में बरकत आती है। तो चलिए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है -

Aaj Ka Panchang 15 March 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - बसंत

चन्द्र राशि - वृषभ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 59 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 09 बजकर 49 मिनट पर

चंद्रास्त - रात्रि 12 : 21 बजे।

शुभ मुहूर्त

रवि योग - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से दोपहर 04 बजकर 08 मिनट तक

अमृत काल - दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 11 बजकर 00 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 00 मिनट से 09 बजकर 30 मिनट तक।

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।

यह भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2024: वैवाहिक जीवन की सभी मुश्किलें होंगी दूर, रंगभरी एकादशी के दिन करें ये उपाय

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।