Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 17 October 2024: आज किया जाएगा शरद पूर्णिमा का स्नान और दान, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

आज यानी 17 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसे शरद पूर्णिमा के नाम जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के संग चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज शरद पूर्णिमा का स्नान और दान किया जाएगा। इस दिन कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं तो चलिए पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Thu, 17 Oct 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 17 October 2024 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज यानी 17 अक्टूबर को है। इस पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा तिथि में शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना जातक के जीवन के लिए शुभ माना जाता है। साथ मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।  

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 17 October 2024)

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त - शाम को 05 बजे।

नक्षत्र - रेवती  

वार - गुरुवार

ऋतु - शरद

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Sargi Time 2024: करवा चौथ के दिन इस मुहूर्त में करें सरगी, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

शुभ समय ( Today Shubh Muhurat )

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 18 अक्टूबर को रात 12 बजकर 32 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

अमृत काल - दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक।  

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 28 मिनट से 03 बजे तक

गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक

दिशा शूल - दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 18 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 55 मिनट पर

चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 35 मिनट पर

चन्द्रास्त - नहीं।

चन्द्र राशि -  कुम्भ

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें गलतियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।