Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj ka Panchang 20 September 2024: पितृ पक्ष के तीसरे दिन भद्रावास योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें पंचांग

आज 20 सितंबर 2024 शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। ऐसे में आज पितृ पक्ष का तीतृया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही इस दिन कई शुभ-अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 20 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 20 September 2024 पढ़ें आज का पंचांग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 20 September 2024: आज 20 सितंबर 2024, शुक्रवार के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। पितृ पक्ष की अवधि चल रही है, जिसमें पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण आदि करने का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के विषय में।  

आज का पंचांग (Panchang 20 September 2024)

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त - रात 09 बजकर 18 मिनट तक

नक्षत्र - अश्विनी

वार - शुक्रवार

ऋतु - शरद

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 26 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 21 सितंबर रात 12 बजकर 43 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 13 मिनट से दोपहर 02 बजकर 13 मिनट तक

भद्रावास योग - सुबह 10 बजकर 55 मिनट से रात 09 बजकर 15 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 14 मिनट तक

ज्वालामुखी योग - सुबह 05 बजकर 43 मिनट से 21 सितम्बर सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2024: पहले दिन से लेकर अमावस्या तक, इन तिथियों पर करें ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों का श्राद्ध

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 15 मिनट पर

चंद्रोदय - शाम 07 बजकर 49 मिनट पर

चन्द्रास्त - सुबह 08 बजकर 29 मिनट पर

चन्द्र राशि - मेष

यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये गलतियां, जीवन में आ सकती है तबाही!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।