Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 21 July 2023: अधिक विनायक चतुर्थी व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 21 July 2023 आज सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। बता दें कि आज के दिन भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। साथ ही रवि योग का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन इस शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की विधिवत उपासना करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2023 06:30 AM (IST)
Aaj ka Panchang 21 July 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 21 July 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 21 जुलाई 2023, शुक्रवार सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। बता दें कि आज अधिक सावन विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। पंचांग में बताया गया है कि आज के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि आज इस शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन में आ रही कई प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 21 July 2023)

सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर

व्यतीपात योग- 21 जुलाई दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक

मघा नक्षत्र- 21 जुलाई दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 14 मिनट से सुबह 04 बजकर 55 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 38 मिनट तक

रवि योग- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 22 जुलाई सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 07 बजकर 19 मिनट से सुबह 09 बजकर 02 मिनट तक

दिशा शूल- पश्चिम

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 36 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 19 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- सुबह 08 बजकर 29 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.