Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 22 June 2024: आज मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 June 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं -

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Published: Sat, 22 Jun 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang 22 June 2024: आज का पंचांग -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 22 June 2024: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है। यह शुभ तिथि भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

Aaj Ka Panchang 22 June 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - वर्षा

चन्द्र राशि - धनु

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 20 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय - रात्रि 08 बजकर 05 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

अमृत काल - सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट पर

गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 58 मिनट तक।

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन।

यह भी पढ़ें: Gud Ke Upay: बहुत ही असरदार माने गए हैं गुड़ के ये उपाय, कई समस्याओं से बच सकते हैं आप

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.