Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 24 October 2024: अहोई अष्टमी पर हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, जानें तारे निकलने का समय

आज यानी 24 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस शुभ तिथि पर अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2024) का व्रत किया जाता है। इस खास अवसर पर अहोई माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Ahoi Ashtami 2024 Panchang) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Thu, 24 Oct 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 24 October 2024 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज यानी 24 अक्टूबर (Ahoi Ashtami 2024 Date) को है। इस तिथि पर अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन व्रत और अहोई माता की पूजा-अर्चना करने से संतान का जीवन खुशहाल होता है। इसके अलावा आज यानी राधा कुण्ड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी मनाय जा रहा है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 24 October 2024)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट पर

चंद्रोदय- रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर

चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 25 मिनट पर

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त - देर रात्रि 01 बजकर 59 मिनट पर।

नक्षत्र - पूर्ण रात्रि

वार - गुरुवार

ऋतु - शरद

यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान को प्राप्त होगा लंबी आयु का वरदान

अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2024 Shubh Muhurat )

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक

तारों को देखने के लिए का समय - शाम 06 बजकर 06 मिनट तक

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक

 

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक।

गुलिक काल - दोपहर 09 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

दिशा शूल - दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

चन्द्र राशि - कर्क

यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।