Aaj Ka Panchang 29 September 2024: आज रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग
आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 04 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 September 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 29 September 2024: आज रवि प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भगवान शंकर को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 29 September 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 04 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - शरद
चन्द्र राशि - सिंह
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 13 मिनट पर
चंद्रोदय - भोर 03 बजकर 49 मिनट पर
चन्द्रास्त - दोपहर 04 बजकर 25 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 37 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - दोपहर 04 बजकर 40 मिनट से शाम 05 बजकर 55 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 40 मिनट तक।
दिशा शूल - पश्चिम
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन।
यह भी पढ़ें: Ekadashi in October 2024: अक्टूबर में कब है पापांकुशा और रमा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।