Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj ka Panchang 31 July 2023: श्रावन 'अधिक' सोमवार व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 31 July 2023 आज सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बता दें कि आज के दिन श्रावन अधिक मास का तृतीय सोमवार व्रत रखा जाएगा। साथ ही आज के दिन भगवान शिव की उपासना के लिए एक अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 31 Jul 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 31 July 2023: पढ़िए आज पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 31 July 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 जुलाई 2023, सोमवार सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज श्रावण अधिक मास का तृतीय सोमवार व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की विधिवत उपासना करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि आज के पूजा के लिए एक अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं, आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 31 July 2023)

सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर

विष्कम्भ योग समाप्त- 31 जुलाई रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक

प्रीति योग प्रारंभ- 31 जुलाई रात्रि 11 बजकर 05 मिनट से

पूर्वाषाढ नक्षत्र- 31 जुलाई शाम 06 बजकर 58 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 18 मिनट से सुबह 05 बजे तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 13 मिनट से शाम 07 बजकर 34 मिनट तक

रवि योग- सुबह 05 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 58 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 23 मिनट से शाम 09 बजकर 05 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 42 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 13 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- शाम 06 बजकर 21 मिनट से

चन्द्रास्त- 01 अगस्त सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।