Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 12 October 2024: दशहरा पर रवि योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग

सनातन धर्म में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंका नरेश रावण का वध किया था। इसके चलते हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang Dushhera 2024) जानते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 12 Oct 2024 08:37 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 12 October 2024 पढ़ें आज का पंचांग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 12 October 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra 2024) है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देश भर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा की जा रही है। इसके साथ ही रावण दहन का भी आयोजन किया जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी दशहरा पर कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

दशहरा शुभ मुहूर्त (Dussehra Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज है। आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दशमी तिथि शुरू होगी। वहीं, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। इस शुभ अवसर पर बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व दशहरा (Dussehra 2024) मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में 13 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।    

दशहरा मुहूर्त मुहूर्त (Dussehra Vijay Muhurat)

आज दशहरा का विजय मुहूर्त (Aaj Ka Panchang Dussehra 2024) दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से लेकर 02 बजकर 49 मिनट तक है। वहीं, दशहरा पर भगवान श्रीराम की पूजा हेतु समय दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर 03 बजकर 35 मिनट तक है। इस समय में भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं। आज पूजा के लिए कुल मिलाकर 2 घंटे 18 मिनट का समय है।

रवि योग

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर रवि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से निजात मिलेगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग

आज दशहरा के शुभ अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06 बजकर 20 मिनट से हो रहा है। वहीं, इस योग का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। इस योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से शुभ एवं सकारात्मक कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। इस शुभ अवसर पर तैतिल करण का संयोग बन रहा है। वहीं, दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है।

पंचांग

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट पर

चन्द्रोदय- दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर  

चन्द्रास्त - देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर (अक्टूबर 13)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।