Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 16 October 2022: आज किसी को आर्थिक मुनाफा तो किसी की समस्या का होगा समाधान, देखिए अपना राशिफल

Aaj ka rashifal 16 October 2022 आज का दिन सभी राशियों के अच्छा रहेगा इसकी संभावना अधिक है। सूर्य के परिवर्तन से सभी राशियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Sun, 16 Oct 2022 06:42 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka rashifal 16 October 2022 दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन।

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 16 October 2022: ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज 16 अक्टूबर, 2022 रविवार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। राशिफल में बताया गया है कि आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छी खबर ला सकता है। जो लोग लम्बे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा इसकी संभावना अधिक है। पंचांग के अनुसार राहुकाल  प्रात: 07:04 बजे से शाम 08:17 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम होगा। दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

m

सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

vri

सूर्य का परिवर्तन रोग और शत्रुओं को परास्त करने में सहायक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

mithun

सूर्य का परिवर्तन संतान के लिए उत्तम होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

kark

सूर्य का परिवर्तन गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि कराएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

singh

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन सुखद होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

kanya

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रोग और विरोधी परास्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

tu

सूर्य का परिवर्तन आत्मबल में वृद्धि कराएगा। चला आ रहा पारिवारिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

vri

सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से तनाव देगा। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

dhanu

सूर्य का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

makar

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता या घर के मुखिया से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

kumbh

रोग और विरोधी परास्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

meen

सूर्य के परिवर्तन नेत्र या उदर विकार पर असर होगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।