Move to Jagran APP

Ahoi Ashtami 2024 Wishes: अहोई अष्टमी पर इन खास संदेशों से बांटें अपनों को प्यार, कृपा बरसेगी अपार

कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। ऐसे में इस बार यह व्रत गुरुवार 24 अक्टूबर के दिन किया जाएगा। इस व्रत को मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ करती हैं। ऐसे में आप इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों और मित्रों को इन संदेशों द्वारा अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 23 Oct 2024 06:14 PM (IST)
Hero Image
Ahoi Ashtami 2024 Wishes इन संदेशों द्वारा दें अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2024 Wishes) का व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भी एक कठिन व्रत माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को करवा चौथ की तरह ही निर्जला रखने का विधान है, अर्थात पूरे दिन बिना कुछ खाए और जल ग्रहण किए व्रत किया जाता है। इस दिन व्रती महिला अहोई माता की पूजा करती है और व्रत कथा सुनती हैं। कई स्थानों पर यह व्रत अहोई आठें के नाम से भी प्रचलित है।

ऐसा माना जाता है कि अहोई अष्टमी का व्रत करने से संतान को सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत का पारण रात्रि के समय तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है। ऐसे में आप अपने परिवारजनों और खास मित्रों को इस शुभ संदेशों द्वारा अहोई अष्टमी की बधाई दे सकते हैं, जिससे उनके लिए यह अवसर और भी खास हो जाए।

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं (Ahoi Ashtami vrat Wishes)

सबसे पहले माता की पूजा,

सब कुछ उसके बाद,

यही दुआ है हम सब की,

माता का सदा बरसे आशीर्वाद

अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!


पल भर ही सही प्यारी मां को याद कीजिए

होगी पूरी तमन्ना जरा आप फरियाद तो कीजिए

अहोई अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

अहोई अष्टमी का दिन है कितना खास,

जिसमें पुत्र के लिए रखा जाता है उपवास। 

अहोई अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!


मां है तो हम सभी हैं

मां है तो दुनिया प्यारी लगती है

मां है तो घर में खुशियों की बरसात होती है!

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें -  Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल

मां अहोई का करते है आज व्रत

तारों की छांव में देते हैं अर्घ्य

आपकी संतान की हो दीर्घायु

इसी कामना के साथ

अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

सबकी संतानों पर बना रहे मां अहोई का आशीष

आओ मिलकर नवाये मैया के चरणों में शीश

अहोई अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं


मां अहोई का आशीर्वाद आप पर और

आपके परिवार पर हमेशा बना रहे.

अहोई अष्टमी व्रत की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें - Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान को प्राप्त होगा लंबी आयु का वरदान

तुम बिन सुख न होवे,

न कोई पुत्र पाता,

खान-पान का वैभव,

तुम बिन नहीं आता

ॐ जय अहोई माता

अहोई अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!


मां की दुआओं का असर कभी कम नहीं होता

जो मां को खुश रखे उसे कोई गम नहीं होता

अहोई अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं!


मां अहोई का व्रत है आज

एक-एक तारा देखूं आज

माता करती संतान के लिए व्रत आज

अहोई मां कर दो अब जीवन साकार

अहोई अष्टमी 2024 की शुभकामनाएं