Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aja Ekadashi 2024: अजा एकदाशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा मनचाहा फल

अजा एकादशी का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। साथ ही इस दिन उनके निमित्त व्रत रखने का विधान है। इस बार एकादशी का व्रत 29 अगस्त को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उन्हें कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन सुखी रहता है।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 24 Aug 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
Aja Ekadashi 2024: अजा एकदाशी पर श्री हरि को अर्पित करें ये चीजें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अजा एकदाशी का सनातन धर्म में बेहद महत्व है। यह हर साल भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह 29 अगस्त को मनाई जाएगी। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भक्त इस शुभ अवसर पर श्री हरि की पूजा करते हैं और उनके लिए उपवास रखते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि इस व्रत (Aja Ekadashi 2024) के प्रभाव से सभी पाप कट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। वहीं, इस मौके पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें भगवान विष्णु को अवश्य अर्पित करना चाहिए।

अजा एकदाशी पर श्री हरि को अर्पित करें ये चीजें (Offer These Things To Lord Vishnu)

  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को अजा एकादशी के दिन श्री हरि को लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान विष्णु को दही चढ़ाना चाहिए।
  • मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक को गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर श्री हरि का अभिषेक करना चाहिए।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही और शक्कर का भोग लगाना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को श्री हरि को शहद अर्पित करना चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को भगवान विष्णु को पीला वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान विष्णु को इत्र अर्पित करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद विष्णु जी को अर्पित करना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातक को भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को श्री नारायण को अपराजिता के फूल अर्पित करने चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को भगवान विष्णु को शमी का फूल अर्पित करना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि के जातक को श्री हरि को केसर का तिलक लगाना चाहिए।

भगवान विष्णु पूजन मंत्र

1. ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

2. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

3. ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी पर इस तरह करें तुलसी जी को प्रसन्न, विष्णु जी की भी कृपा होगी प्राप्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।