Move to Jagran APP

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों का लगाएं भोग, पूजा होगी सफल

हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 30 दिसंबर को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-व्रत करने का विधान है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। विशेष चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 30 Dec 2023 10:41 AM (IST)
Hero Image
Akhuratha Sankashti Chaturthi: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों का लगाएं भोग, पूजा होगी सफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 30 दिसंबर को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-व्रत करने का विधान है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को विशेष चीजों का भोग लगाने से पूजा सफल होती है और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसके अलावा भगवान गणेश प्रसन्न होते है। चलिए जानते हैं अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भगवान गणेश को लगाएं ये भोग

गणपति बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है, तो अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के भोग में मोदक को शामिल करें। इससे साधक को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान गणेश को लड्डू भी प्रिय है। इसलिए आप अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू, तिल के लड्डू या बेसन के लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Niyam: घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास

इसके अलावा अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन केले और नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन खीर या मिठाई बनाकर भोग लगा सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

भोग मंत्र

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र के द्वारा हम भगवान को भोग लगाते समय यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत का लाभ

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत करने से भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

इंसान के जीवन के दुख खत्म होते हैं।

घर में खुशियों का आगमन होता है।

जीवन सुखमय होता है।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab ke Upay: पैसों की तंगी नहीं छोड़ रही पीछा, तो करें लाल किताब में लिखे ये उपाय

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'