Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Akshaya Navami 2023: अक्षय नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी ने सर्वप्रथम आंवले के पेड़ की पूजा की थी। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाकर भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव को भोजन कराया था। उस समय से हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी मनाई जाती है। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 21 Nov 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
Akshaya Navami 2023: अक्षय नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Navami 2023: आज अक्षय नवमी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल नवमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी ने सर्वप्रथम आंवले के पेड़ की पूजा की थी। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाकर भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव को भोजन कराया था। उस समय से हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी मनाई जाती है। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आंवला वृक्ष की पूजा करने से साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो आज विधिपूर्वक श्रीहरि विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें: जानें, कब और क्यों मनाई जाती है देव दीपावली और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

राशि अनुसार मंत्रों का जाप

  • मेष राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री अक्रूराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए 'ऊँ श्री सुलोचनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ऊँ श्री श्रीपतये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • सिंह राशि के जातक श्री नारायण हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए' ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री ईश्वराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ' ऊँ श्री योगिनेय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अक्षय नवमी पर 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु आज 'ऊँ श्री कमलनयनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु' ऊँ श्री द्वारका नाथाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु पूजा के समय ' ऊँ श्री वंशवर्धनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु पूजा के समय 'ऊँ श्री केश्वाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

यह भी पढ़ें: अक्षय नवमी पर हर्षण योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।