Move to Jagran APP

Amavasya 2024 List: इस साल कब-कब मनाई जाएगी अमावस्या, नोट करें सही तारीख

Amavasya 2024 List अमावस्या का दिन बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि यह चंद्रमा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन चंद्रमा अपने अस्त काल में होता है। यदि आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब स्थिति में है तो यह निश्चित रूप से आपकी भावनाओं और संवेदनाओं को प्रभावित करता है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा को जल चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Fri, 05 Jan 2024 03:27 PM (IST)
Hero Image
Amavasya 2024 List: इस साल कब-कब मनाई जाएगी अमावस्या

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Amavasya 2024 List: सनातन धर्म में अमावस्या का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन पूरी तरह से पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। माह में एक बार अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि यह दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान, पितृ तर्पण, पितृ पूजा, पिंड दान, और ब्राह्मणों को भोजन आदि कराने के लिए अच्छा माना जाता है।

आपको बता दें,सोमवती अमावस्या, भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, शनी अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या और सर्व पितृ अमावस्या हिंदू धर्म में मनाई जाने वाली कुछ प्रमुख अमावस्या हैं।

यह भी पढ़ें: Magh Bihu Festival 2024: इस दिन मनाया जाएगा साल का पहला बिहू, जानें तारीख, महत्व और पूजा नियम

अमावस्या का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन बहुत शक्तिशाली होता है, क्योंकि यह चंद्रमा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन चंद्रमा अपने अस्त काल में होता है। यदि आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब स्थिति में है, तो यह निश्चित रूप से आपकी भावनाओं और संवेदनाओं को प्रभावित करता है।

कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा को जल चढ़ाने और भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, जब यह दिन इतना विशेष है, तो इसकी पूरे साल की तारीख आपको अवश्य ही जान लेनी चाहिए, जिससे पूजा की तैयारियां पहले ही की जा सकें।

यहां पढ़ें अमावस्या की तारीख

  • ''पौष अमावस्या शुरू - 10 जनवरी 2024
  • माघ अमावस्या - 9 फरवरी 2024
  • फाल्गुन अमावस्या - 10 मार्च 2024
  • चैत्र अमावस्या - 8 अप्रैल 2024
  • वैशाख अमावस्या - 7 मई 2024
  • ज्येष्ठा अमावस्या - 6 जून 2024
  • आषाढ़ अमावस्या - 5 जुलाई 2024
  • सावन अमावस्या - 4 अगस्त 2024
  • भाद्रपद अमावस्या - 2 सितंबर 2024
  • अश्विन अमावस्या - 2 अक्टूबर 2024
  • कार्तिक अमावस्या - 1 नवंबर 2024
  • मार्गशीर्ष अमावस्या - 1 दिसंबर 2024''

यह भी पढ़ें: Sakat Chaturthi 2024: सकट चौथ के व्रत से घर में आएगी खुशहाली, यहां पढ़ें पूजा विधि और महत्व

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'