Move to Jagran APP

April Festival Calendar 2024: चैत्र नवरात्र से लेकर राम नवमी तक, यहां जानिए अप्रैल के व्रत-त्योहारों की सूची

जल्द ही अप्रैल महीने की शुरुआत होने जा रही है। इस माह का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है क्योंकि अप्रैल के महीने में कई प्रमुख-व्रत (April 2024 Vrat Tyohar List) त्योहार मनाए जाएंगे जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं अप्रैल माह में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Tue, 26 Mar 2024 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2024 11:38 AM (IST)
April Festival Calendar 2024: जानिए अप्रैल के व्रत-त्योहारों की सूची

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। April Ke Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहार पंचांग की तिथियों के अनुसार मनाए जाते हैं। त्योहार एक ऐसा समय है जब व्यक्ति अपनी सभी परेशानियां को भूलकर अपनों के साथ खुशियां मनाने में व्यस्त रहते हैं। यही कारण है कि त्योहारों के प्रति लोगों का विशेष उत्साह देखने को मिलता है। 

इसलिए खास है अप्रैल

पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में हिंदू चैत्र माह भी चल रहा होता है। ऐसे में अप्रैल के महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें से चैत्र नवरात्रि और रामनवमी भी एक है। इसके साथ ही अप्रैल माह में पापमोचनी एकादशी व्रत और कामदा एकादशी का व्रत भी किया जाएगा, जिसका विशेष महत्व माना गया है। इसके साथ ही अप्रैल माह में ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो रही है। वहीं, इस महीने में वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इसलिए अप्रैल के महीने को खास माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें - Chaitra Month 2024: चैत्र माह में भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

अप्रैल व्रत-त्योहारों की सूची (April Festivals 2024 List)

  • 01 अप्रैल 2024, सोमवार - शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
  • 02 अप्रैल 2024, मंगलवार - शीतला अष्टमी (बासोड़ा)
  • 05 अप्रैल 2024, शुक्रवार - पापमोचनी एकादशी
  • 06 अप्रैल 2024, शनिवार -  शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
  • 07 अप्रैल 2024, रविवार - मासिक शिवरात्रि
  • 09 अप्रैल 2024, मंगलवार - चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
  • 11 अप्रैल 2024, गुरुवार - मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
  • 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार - लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
  • 14 अप्रैल 2024, रविवार - यमुना छठ
  • 16 अप्रैल 2024, मंगलवार - मासिक दुर्गाष्टमी
  • 17 अप्रैल 2024, बुधवार - रामनवमी
  • 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार - कामदा एकादशी
  • 20 अप्रैल 2024, शनिवार - वामन द्वादशी
  • 23 अप्रैल 2024, मंगलवार - हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 27 अप्रैल 2024, शनिवार - विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.