Move to Jagran APP

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, न करें अनदेखा

इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 6 जुलाई को होगी। ऐसा माना जाता है कि यह समय तंत्र-मंत्र सीखने के लिए होता है जो साधक इस दौरान सच्चे भाव के साथ मां दुर्गा के इन स्वरूपों की पूजा करते हैं उन्हें सुख और शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं जिसे अनदेखा करने पर घर में धन का अभाव बना रहता है।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Published: Sat, 29 Jun 2024 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2024 12:16 PM (IST)
Gupt Navratri 2024: इन बातों को न करें अनदेखा

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आषाढ़ गुप्त नवरात्र का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। यह देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल इसकी शुरुआत 6 जुलाई 2024 को होगी। ऐसी मान्यता है कि यह समय तंत्र-मंत्र सीखने के लिए बहुत विशेष माना जाता है, जो साधक इस दौरान सच्चे भाव के साथ मां दुर्गा के इन स्वरूपों की पूजा करते हैं उन्हें सुख और शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वहीं, इस दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं, जिसे अनदेखा करने पर घर में धन का अभाव बना रहता है। साथ ही घर में दरिद्रता आती है, तो चलिए इनके बारे में जानते हैं -

यह भी पढ़ें: Sri Krishna Temple: एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां श्री कृष्ण होते जा रहे हैं दुबले, रहस्यमयी मूर्ति का जानें सच

इन बातों को न करें अनदेखा

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के रौद्र रूपों यानी 10 महाविद्याओं की पूजा होती है।
  • इस दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
  • इस दौरान तामसिक चीजों से परहेज बहुत जरूरी होता है।
  • कहा जाता है इस दौरान घर में देवी के रौद्र स्वरूपों की स्थापना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह तंत्र विद्या के लिए महत्वपूर्ण है।
  • माना जाता है इस दौरान तंत्र-मंत्र का अधिकार सिर्फ तांत्रिकों को होता है।
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थियों को सिर्फ हवन और सात्विक पूजा का पालन करना चाहिए।
  • इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।
  • इस मौके पर जवार नहीं बोए जाते हैं।
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नामों का जाप बेहद शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर ऐसे करें 10 महाविद्याओं को प्रसन्न, अधूरी इच्छाएं होंगी पूर्ण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.