Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Astro Tips: करियर में नहीं मिल रही सफलता, तो इन पेड़ों पर बांधे कलावा, मिलेंगे कई लाभ

सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित परेशानियों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधों पर कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन पेड़-पौधों पर कलावा बांधना फलदायी साबित होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 01 Jul 2024 11:20 AM (IST)
Hero Image
Astro Tips: कुछ पेड़-पौधों पर कलावा बांधना होता है शुभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astro Tips: सनातन धर्म में देवी-देवताओं का संबंध किसी न किसी पेड़-पौधों से है। भगवान की पूजा के साथ महत्वपूर्ण पेड़-पौधों की उपासना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं और जीवन खुशहाल रहता है। पूजा के दौरान पेड़-पौधों पर कलावा बांधने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है।

यह भी पढ़ें: बच्चों के स्टडी रूम में अपनाएं ये Vastu Tips, एकाग्रता बढ़ाने में मिलेगी मदद

1. तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा के दौरान इस पौधे पर कलावा बांधने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इंसान को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

2. पीपल का पेड़

धार्मिक मत है कि पीपल के पेड़ की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से इंसान के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं। यदि आपको करियर में तरक्की नहीं मिल रही है, तो ऐसे में पीपल के पेड़ की उपासना करें और कलावा बांधें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जातक को धन की प्राप्ति होती है और करियर में सफलता मिलती है।

3. बरगद का पेड़

मान्यता है कि बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु, देवों के देव महादेव और ब्रह्मा जी का वास होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं और कलावा बांधती हैं। ऐसा माना जाता है कि पेड़ पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु के योग से मुक्ति मिलती है और पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

4. शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे की पूजा करने से कुंडली में शनि की स्थिति शुभ और मजबूत होती है। साथ ही सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। अगर आप किसी दोष का सामना कर रहे हैं, तो पूजा के दौरान शमी के पौधे पर कलावा बांध दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शनि दोष और राहु दोष का असर कम होता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।