Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

August Month Vrat Tyohar 2024: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, पढ़ें व्रत-त्योहार की सूची

सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना की जाती है। वहीं सावन सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। सावन महीने से सोलह सोमवार व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही पुत्रदा एकादशी नाग पंचमी सिंह संक्रांति सावन पूर्णिमा समेत कई अन्य व्रत-त्योहार भी मनाए जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 30 Jul 2024 02:17 PM (IST)
Hero Image
August Month Vrat Tyohar 2024: कब है रक्षाबंधन?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। August Month Vrat Tyohar 2024: अगस्त महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, सावन सोमावार, हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, अगस्त महीने में पुत्रदा और अजा एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, अगस्त महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: कब है सावन पुत्रदा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त, योग एवं महत्व

व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar August 2024)

  • 01 अगस्त को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
  • 02 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। यह शुभ दिन भगवान शिव को समर्पित है। 
  • 04 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान, पूजा, जप-तप और दान किया जाता है। 
  • 05 अगस्त को तीसरा सावन सोमवार है। 
  • 06 अगस्त को तृतीय मंगला गौरी व्रत है। यह व्रत सावन महीने के हर मंगलवार पर रखा जाता है। 
  • 07 अगस्त को हरियाली तीज है।
  • 08 अगस्त को विनायक चतुर्थी है।
  • 09 अगस्त को नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। 
  • 10 अगस्त को कल्कि जयंती और स्कन्द षष्ठी है।
  • 11 अगस्त को भानु सप्तमी और तुलसीदास जयंती है। इस तिथि पर ही तुलसीदास जी का जन्म हुआ था।
  • 12 अगस्त को चौथा सावन सोमवार है।
  • 13 अगस्त को चतुर्थ मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी है।
  • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। 
  • 16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, दामोदर द्वादशी और वरलक्ष्मी व्रत है।
  • 17 अगस्त को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है। इस व्रत को करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
  • 19 अगस्त को रक्षाबंधन, गायत्री जयंती और सावन पूर्णिमा है।
  • 22 अगस्त को कजरी तीज और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी है।
  • 24 अगस्त को बलराम जयंती और नाग पंचमी (भाद्रपद माह) है।
  • 25 अगस्त को भानु सप्तमी और मासिक कार्तिगाई है।
  • 26 अगस्त को वार्षिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी है।
  • 27 अगस्त को दही हांड़ी और रोहिणी व्रत है।
  • 29 अगस्त को अजा एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। 
  • 31 अगस्त को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है।

यह भी पढ़ें: कजरी तीज व्रत से मिलेगा मनचाहा वर, नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।