Move to Jagran APP

Baby Name: बहुत खास हैं वेदों में वर्णित बच्चों के ये नाम, जानें अर्थ सहित

Hindu Baby Name सनातन धर्म में माना गया है कि नाम ऐसा होना चाहिए जिसका कोई अर्थ हो। बिना अर्थ का नाम हितकर नहीं होता। ऐसे में यदि आप भी अपने नवजात शिशु के लिए एक अच्छे और धार्मिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो वेदों में लिखे हुए इन नामों को अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं अर्थ सहित ये शुभ नाम।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Thu, 07 Sep 2023 10:56 AM (IST)
Hero Image
Baby Name बहुत खास हैं वेदों में वर्णित बच्चों के ये नाम, जानें अर्थ सहित।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Baby names after Vedas: छोटे बच्चे के घर में आते ही माता-पिता व अन्य परिवार वालों के लिए बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाता है। क्योंकि आगे चलकर यही नाम व्यक्ति की पहचान बनता है। ऐसे में यदि आप बच्चे का धार्मिक नाम रखना चाहते हैं तो वेदों में वर्णित इन नामों की सहायता ले सकते हैं। यह नाम न केवल यूनिक हैं बल्कि भविष्य में आपके बच्चे के लिए लाभकारी भी सिद्ध होते हैं।

लड़कियों के लिए नाम

आप अपनी लाडली बेटी के लिए वेदों में वर्णित इन यूनिक और शुभ नामों का चुनाव कर सकते हैं। यह बच्चे के भविष्य के लिए भी हितकर साबित होंगे।

अदिरा - यह एक बहुत ही सुंदर और यूनिक नाम है। जिसका अर्थ है मजबूत और जीवन की हर परिस्थिति का डटकर सामना करने वाला। साथ ही खूब सफलता हासिल करते वाला।

अहाना- सुनने में ये नाम मॉर्डन लगता है। जिसका अर्थ है सूर्य की जो पहली किरण। इस नाम के जातक हमेशा सूर्य की किरणों की तरह ऊर्जावान बने रहते हैं।

मिराया - आपकी लाडली के लिए मिराया एक अच्छा रहेगा। यह नाम भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसका अर्थ है "भगवान कृष्ण के भक्त"।

चार्वी - यह बहुत ही खूबसूरत नाम है, जिसका अर्थ भी खूबसूरत और सुंदर होता है। लड़कियों के लिए यह बहुत ही यूनिक और बेस्ट नाम साबित हो सकता है।

लड़कों के लिए नाम

आप अपने बेटे के लिए इन खास नामों का चुनाव कर सकते हैं जो सुनने में जिसने मॉर्डन लगते हैं उतना ही खास उसका अर्थ भी है। नाम के अर्थ की तरह ही यह नाम आपके बच्चे को भविष्य में लाभ पहुचाएंगे।

विहान- विहान एक यूनिक नाम है जो मॉडर्न भी लगता है। इसका मतलब सुबह होता है। अगर आप अपने बच्चों को यह नाम देंगे तो वह हमेशा एक उजाले और उम्मीद से भरी हुई सुबह की तरह बना रहेगा।

युवान- यह नाम सुंदर होने के साथ-साथ ट्रेडिंग भी है। देवाधिदेव महादेव को इस नाम से पुकारा जाता है। इस नाम से आपके बच्चे पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।

यक्षित - यक्षित नाम भी आपके बेटे के लिए एक अच्छा नाम है। इसका अर्थ होता है हमेशा के लिए रहनेवाला।

दिविज - ये नाम आपके बच्चे के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। इस नाम का अर्थ स्वर्ग में जन्म होता है, अर्थात जिन लोगों का जन्म स्वर्ग में हुआ है उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik