Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Basant Panchami 2024: लड़कियों के लिए चुनें सरस्वती जी के ये नाम, मिलेगा शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में यदि इस शुभ अवसर पर आपके घर में कन्या का जन्म हुआ है तो उसे साक्षात मां सरस्वती का ही रूप माना जाता है। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए ज्ञान की देवी सरस्वती जी का ही नाम दें सकते हैं जो भविष्य में उसके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 14 Feb 2024 12:55 PM (IST)
Hero Image
Basant Panchami 2024 बच्चियों के लिए मां सरस्वती के नाम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Baby Girls Names on Saraswati:  बसंत पंचमी के दिन देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। साथ ही यह दिन नई ऋतु यानी बसंत के आने का भी संदेश देता है। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि मां सरस्वती की सच्चे मन से आराधना करने से साधक को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 14 फरवरी के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यदि आपके घर में भी इस शुभ अवसर पर कन्या ने जन्म लिया है, तो आप उसके लिए सरस्वती जी से प्रेरित ये नाम चुन सकते हैं।  

आशवी

मां सरस्वती को आशवी भी कहा जाता है। इस शब्द का अर्थ होता है - भाग्यशाली। ऐसे में यह यूनिक और खूबसूरत नाम आपकी बच्ची के लिए बहुत सूट करेगा।

दिव्यांगा

दिव्यांगा नाम भी मां सरस्वती के नामों में से एक है। यह जितना यूनिक है उतना ही सुंदर नाम भी है। इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, पवित्र और शुभ कन्या।

वाची

सरस्वती जी को वाची भी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ होता है - मधुर वाणी वाली। ऐसे में यह नाम आपकी बच्ची के लिए शुभ साबित हो सकता है।

विदुषी

विदुषी नाम का अर्थ होता है - जो बहुत बुद्धिमान हो। असल में यह शब्द विद्वान का ही स्त्रीलिंग है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन जन्मी बेटी के लिए विदुषी नाम शुभ होगा।  

अक्षरा

अक्षर नाम भी मां सरस्वती का ही एक नाम है। इसका अर्थ पत्र भी होता है। ऐसे में आपके घर में आई नन्ही मेहमान के लिए यह नाम बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

वागीशा

सरस्वती जी को वागीशा नाम से भी जाना जाता है। यह बहुत ही यूनिक नाम भी है। ऐसे में यदि आप बेबी गर्ल के लिए नाम की तलाश में हैं, तो यह नाम चुन सकते हैं।

ज्ञानदा

हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उन्हें ज्ञानदा नाम से भी जाना जाता है। इसलिए आप इन नाम का चयन भी अपनी लाडली के लिए कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'