Move to Jagran APP

Basant Panchami 2024 Daan: बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन विशेष चीजों का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Sun, 11 Feb 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
Basant Panchami 2024 Daan: बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Basant Panchami 2024 Daan List: सनातन धर्म में बसंत पंचमी एक मुख्य पर्व है। हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन विशेष चीजों का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: मां सरस्वती को प्रिय हैं ये वस्तुएं, पूजा के दौरान जरूर करें अर्पित

बसंत पंचमी पर करें ये दान (Basant Panchami Daan)

-बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसे में पढ़ाई से संबंधित चीजों का श्रद्धा अनुसार बच्चों में दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

-मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में इस खास असवर पर पीली रंग की चीजों का दान करना बेहद शुभ माना गया है।

-इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन फूलों का दान करना लाभकारी होता है। आप किसी भी फूल का दान कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें फूल अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि फूल का दान करने से वाणी, बुद्धि और आतंरिक कुशलता में वृद्धि होती है।

-बसंत पंचमी के मौके पर किसी कन्या या फिर ब्राह्मण को श्रद्धा अनुसार वस्त्र दान करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और मां सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहती है।

-मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती को मीठे पीले चावल और मिठाई प्रिय हैं। मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें मीठे पीले चावल और मिठाई अर्पित करें। इसके पश्चात लोगों में प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'