Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhanu Saptami 2023: भानु सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, करियर को मिलेगा नया आयाम

शास्त्रों में निहित है कि भानु सप्तमी तिथि पर सूर्य देव का प्रादुर्भाव हुआ है। अतः भानु सप्तमी तिथि पर सूर्य देव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही जप-तप और दान भी किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भानु सप्तमी पर दान करने का विधान है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो भानु सप्तमी पर राशि अनुसार दान करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 16 Nov 2023 08:57 PM (IST)
Hero Image
Bhanu Saptami 2023: भानु सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, करियर को मिलेगा नया आयाम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhanu Saptami 2023: सनातन पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर को भानु सप्तमी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में निहित है कि भानु सप्तमी तिथि पर सूर्य देव का प्रादुर्भाव हुआ है। अतः भानु सप्तमी तिथि पर सूर्य देव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही जप-तप और दान भी किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भानु सप्तमी पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी पर राशि अनुसार दान करें।

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का हो रहा है निर्माण, पूरी होगी मनचाही मुराद

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक भानु सप्तमी पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र यानी कपड़े का दान करें। आप लाल रंग के गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।
  • वृषभ राशि के जातक भानु सप्तमी पर गरीबों के मध्य चावल, दूध और दवा का दान करें। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • मिथुन राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए भानु सप्तमी पर धन का दान करें। शास्त्रों में कमाई का दशांश दान करने का विधान है। अतः दान अवश्य करें।
  • कर्क राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर सफेद वस्त्र का दान करें। आप सफेद रंग के गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं। साथ ही दूध और चावल का दान कर सकते हैं।
  • सिंह राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए भानु सप्तमी पर लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दें। साथ ही आप शहद, गुड़ और चिक्की का दान कर सकते हैं।
  • कन्या राशि के जातक श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर गौ सेवा करें। साथ ही गौशाला में अर्थ का दान करें।
  • तुला राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर दूध, चावल और चीनी का दान करें। आप चाहे तो खीर का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर मसूर दाल, मूंगफली, शहद और गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से सूर्य देवा की कृपा बरसती है।
  • धनु राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इसके अलावा, केले, बेसन, सरसों का दान कर सकते हैं।
  • मकर राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर काले कंबल का दान करें। साथ ही असहाय लोगों के मध्य अर्थ यानी धन का दान कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि के जातक भानु सप्तमी तिथि पर काले तिल, काले जूते, चमड़े का चप्पल आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से शनि देव की भी कृपा बरसती है।
  • मीन राशि के जातक भानु सप्तमी पर सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु सरसों, पीले रंग के फल और पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

यह भी पढ़ें: 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, तो इन 3 राशि वालों की होगी बंपर कमाई

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'