Move to Jagran APP

Kala Tika: बच्चे को बुरी नजर से बचाता है काला टीका, जानें इसके वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

Kala Tika बच्चे बहुत कोमल होते हैं इसलिए उन्हें बुरी नजर जल्दी लगती है। ऐसे में उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाया जाता है। काला टीका लगाने के धार्मिक कारणों को तो सभी जानते हैं लेकिन इसके वैज्ञानिक कारण भी है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 06 May 2023 03:31 PM (IST)
Hero Image
बच्चे को बुरी नजर से बचाता है काला टीका, जानें इसके वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

नई दिल्ली,अध्यात्म डेस्क। Kala Tika: अक्सर देखा जाता है कि माताएं बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए को काला टीका लगाती हैं। बच्चे के पैर में काला धागा भी बांधा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चे पर बुरी शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता। पर क्या आप जानते हैं कि काला टीका लगाने के कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वैज्ञानिक और धार्मिक कारणों के बारे में।

बच्चों को काला टीका लगाने के फायदे

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार मानव शरीर में विद्युत चुंबकीय विकिरण होते हैं। लेकिन बच्चों में इन विकिरणों का अभाव होता है ऐसे में जब किसी शख्स की बुरी नजर बच्चे पर पड़ती है, तब बच्चों में मौजूद इन विकिरणों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसका असर बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है। कई बार हालत ज्यादा गंभीर हो सकती है। ऐसे में बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है। जिससे इन विकिरणों की क्षति कम होती है और बच्चों की सेहत को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

दूर रहती है निगेटिव एनर्जी

माना जाता है कि काला टीका लगाने से निगेटिव एनर्जी का असर कम हो जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार काले रंग से नजर लगाने वाले की एकाग्रता भंग हो जाती है। इस कारण किसी व्यक्ति या वस्तु पर निगेटिव एनर्जी हावी नहीं हो पाती।

काला टीका लगाने के धार्मिक कारण

धर्म शास्त्रों के अनुसार काला रंग नकारात्मक ऊर्जा से बचाने का काम करता है। यदि कोई व्यक्ति नकारात्मक दृष्टि से देखता है तो इस ऊर्जा के प्रभाव से बच्चे की सेहत अथवा आर्थिक विकार संबंधी कई दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। लेकिन जब आप बच्चे काला टीका लगाकर या काल धागा बांधकर चलते हैं तब इस निगेटिव उर्जा का क्षरण होता है और उसका ज्यादा प्रभाव शरीर पर देखने को नहीं मिलता।

Writer- Suman Saini

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।