Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Brahma Muhurta Benefits: ब्रह्म मुहूर्त में रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा अच्छे स्वास्थ्य और धन का आशीर्वाद

ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta Benefits) के दौरान उठने के कई लाभ हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की पहली किरण पृथ्वी पर पड़ने से पहले बिस्तर को छोड़ देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और दिमाग भी तेज रहता है। तो चलिए इस समय से जुड़ी कुछ बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं जो इस प्रकार है -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Thu, 15 Feb 2024 09:24 AM (IST)
Hero Image
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान इन चीजों का रखें ध्यान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Brahma Muhurta Benefits: ब्रह्म मुहूर्त का हमारे शास्त्रों में बेहद महत्व है। यह समय बहुत शुभ होता। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए हमारे घर के बड़े जल्दी उठने की सलाह देते हैं। हालांकि इस दौरान उठने के कई फायदे भी हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की पहली किरण पृथ्वी पर पड़ने से पहले बिस्तर को छोड़ देना चाहिए।

इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और दिमाग भी तेज रहता है। ब्रह्म मुहूर्त एक ऐसी समय अवधि है, जो मानव शरीर को कई लाभों के साथ दिव्य आशीर्वाद देती है। तो आइए इस समय से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं -

ब्रह्म मुहूर्त के दौरान इन चीजों का रखें ध्यान

  • ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान करना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इस दौरान वातावरण और मन में शांति रहती है।
  • ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है, ऐसा कहा जाता है इस दौरान भगवान धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
  • ब्रह्म मुहूर्त में अपने भविष्य और अपने किसी भी कार्य की पूर्ति की कामना रखने से उनकी पूर्ती होती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करने से चीजें दिमाग में रहती हैं, साथ ही ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • ऐसा कहा जाता है जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं, उनके घर में कभी दरिद्रता नहीं रहती है। साथ ही धन की देवी खुश रहती हैं।
  • ब्रह्म मुहूर्त में घर के लोगों को पवित्रता का ध्यान रखते हुए माता लक्ष्मी की उपासना जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से घर में शुभता आती है। साथ ही इस दौरान घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि लक्ष्मी माता रूठकर घर से चली जाती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह घर के वातावरण और मन की शांति को दूषित करते हैं। साथ ही इससे घर में परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

ब्रह्म मुहूर्त और सूर्योदय का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर।

ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।

यह भी पढ़ें: Guru Stotram: करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में मिलेंगे शुभ परिणाम

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।