Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jyeshtha Purnima 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर ले आएं ये 3 चीजें, कंगाली हो जाएगी दूर

Jyeshtha Purnima 2023 अगर आप आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान हैं तो निजात पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर ले आएं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखने से सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 11 May 2023 04:50 PM (IST)
Hero Image
Jyeshtha Purnima 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर ले आएं ये 3 चीजें, कंगाली हो जाएगी दूर

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Jyeshtha Purnima 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस प्रकार साल 2023 में ज्येष्ठ पूर्णिमा 4 जून को है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप तप और दान का विधान है। अतः साधक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात, पूजा, जप, तप और दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु एवं धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है। सनातन शास्त्रों में धन प्राप्ति हेतु विशेष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को पूर्णिमा तिथि पर करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही कंगाली दूर होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ये 3 चीजें घर ले आएं। आइए जानते हैं-

- अगर आप आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर ले आएं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है।

- पूर्णिमा तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। इस दिन चांदी या स्वर्ण यानी सोने का सिक्का खरीदना बेहद शुभ होता है। अतः ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार सोने या चांदी का सिक्का घर ले आएं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही दरिद्रता दूर हो जाती है।

- ज्योतिषियों की मानें तो श्रीयंत्र में मां लक्ष्मी का वास होता है। अतः ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि पर श्रीयंत्र घर ले आएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही धन संबंधी सभी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।