Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बुढ्डा अमरनाथ: कल पहुंचेगा भक्तों का पहला जत्था

बाबा बुढ्डा अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ वीरवार को जम्मू से किया जाएगा। शुक्रवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना होगा जो शिवखोड़ी में भोलेनाथ के दर्शन कर राजौरी पहुंचेगा। इसके बाद यात्रा राजौरी से पुंछ के लिए रवाना होगी। शनिवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बुढ्डा अमरनाथ का दर्शन करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए स

By Edited By: Updated: Thu, 01 Aug 2013 01:35 PM (IST)
Hero Image

राजौरी। बाबा बुढ्डा अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ वीरवार को जम्मू से किया जाएगा। शुक्रवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना होगा जो शिवखोड़ी में भोलेनाथ के दर्शन कर राजौरी पहुंचेगा। इसके बाद यात्रा राजौरी से पुंछ के लिए रवाना होगी।

शनिवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बुढ्डा अमरनाथ का दर्शन करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रबंधों को पूरा कर लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। वीरवार को जम्मू में यात्रा का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों का जत्था जम्मू से शिवखोड़ी पहुंचेगा और वहां पर भगवान शंकर के दर्शन करने के उपरांत यात्रियों का जत्था राजौरी आधार शिविर पहुंचेगा। यहां पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए लंगर व अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पुंछ के लिए रवाना होगा और रात को पुंछ में रहने के बाद श्रद्धालु अगले दिन सुबह पुंछ जिले की मंडी तहसील में स्थित बाबा बुढ्डा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। उसके बाद यात्री वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।

सुरक्षा घेरे में रहेंगे यात्री- जम्मू से बाबा बुढ्डा अमरनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु विशेष सुरक्षा घेरे में रहेंगे। किसी भी यात्री को सुरक्षा घेरे से बाहर चलने की अनुमति नहीं होगी और सुरक्षा घेरे में ही यात्री वापस जम्मू जाएंगे। यात्रा के लिए जो मार्ग तय किया गया है उसी मार्ग से यात्रा जाएंगी और आएंगी। दूसरे रूट से आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

हर आधार शिविर में चिकित्सा सुविधा- बाबा बुढ्डा अमरनाथ की यात्रा के लिए सुंदरबनी से लेकर पुंछ तक जितने भी आधार शिविर बने हैं उनमें यात्रियों को चिकित्सा सुविधा चौबीस घंटे मिलेगी। आधार शिविर में डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे और बीमार श्रद्धालुओं का उपचार करेंगे। अगर किसी भी यात्री को किसी दवाई की कोई जरूरत पड़ती है तो उसे दवाइयां भी मिलेंगी।

ये सामान साथ रखें- गर्म कपड़े, टार्च, बरसाती या छाता, बुखार, सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर