Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Shukra Yuti 2023: बुध और शुक्र की युति से इन राशियों को करना होगा आर्थिक क्षेत्र में नुकसान

Budh Shukra Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। राशि परिवर्तन से ग्रहों की युति का भी योग बनता है। बता दें कि सिंह राशि में बुध और शुक्र की युति का निर्माण हुआ है। तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहना होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 28 Jul 2023 01:35 PM (IST)
Hero Image
Budh Shukra Yuti 2023: बुध शुक्र युति से इन राशियों को रहा है सावधान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Shukra Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर स्थान-परिवर्तन करते हैं। जिससे विभिन्न प्रकार के योग और राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि 26 जुलाई को सिंह राशि में बुध और शुक्र की युति का निर्माण हुआ है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। कुछ राशियों के जीवन में खुशियां आएंगी तो कुछ राशियों को इस अवधि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जानते हैं, कि बुध और शुक्र की युति से किन-किन राशियों को रहना होगा सावधान?

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र और बुध की युति सिद्ध साबित नहीं होगी। जातकों को इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद सफलता न मिलने से मन दुखी रहेगा। इस दौरान जातकों को कार्य से जुड़े कठिन निर्णय लेने लद सकते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन में मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

सिंह राशि में बुध और शुक्र की युति को धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को आत्मविश्वास में कमी दिखाई देगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। भाग्य के क्षेत्र में निराशा मिलने से मन दुखी रह सकता है। सलाह दी जाती है नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बुध और शुक्र की युति के कारण सतर्क रहना होगा। इस दौरान जातकों को व्यापार क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।