Move to Jagran APP

Budh Uday 2023: जल्द मेष राशि में उदित होंगे बुद्धि और तर्क के देवता, लेकिन इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Uday 2023 ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक अवधि में ग्रह गोचर और उदय व अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। जल्द ही बुध ग्रह मेष राशि में उदित होंगे।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 06 May 2023 12:07 AM (IST)
Hero Image
Budh Uday 2023: बुध उदय के दौरान इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Budh Uday 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय और अस्त होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि ज्योतिष विदों के अनुसार, 10 मई 2023 को रात्रि 12 बजकर 53 मिनट पर बुध मेष राशि में उदय होने जा रहे हैं। बुध उदय का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध तर्क बुद्धि संवाद के कारक ग्रह माना गया है। जिस जातक की कुंडली में बुध प्रबल स्थिति में होते हैं, उन्हें कई प्रकार के लाभ की प्राप्ति होती है। बता दें कि बुध उदय से कुछ राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान असफलता देखनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों को रहना होगा बुध उदय के दौरान सतर्क।

बुध उदय के दौरान इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध उदय शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान छोटे काम में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी परेशान कर सकती है। परिवार में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि- बुध उदय की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को भी सतर्क रहना होगा। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी, इसलिए सतर्क रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए बुध उदय कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। इस दौरान कैरियर के क्षेत्र में असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही बड़े निवेश से बचना होगा। ग्रह उदय के दौरान कर्क राशि के जातकों को अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है, जिससे भविष्य में हानि हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।