Move to Jagran APP

Budh Uday 2023: कर्क राशि में उदित होनें जा रहे हैं बुध, इन राशियों का जागने वाला है भाग्य

Budh Uday 2023 ज्योतिष में बताया गया है कि सभी को एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं। कुछ ग्रह उदित होते हैं तो कुछ ग्रह कुछ समय के लिए अस्त हो जाते हैं। ग्रहों की बदलती इस अवस्था का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि कुछ ही घंटों में बुध कर्क राशि में उदित होंगे।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 12 Jul 2023 03:20 PM (IST)
Hero Image
Budh Uday 2023: बुध उदय से तीन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय और अस्त होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि वर्तमान समय में बुध कर्क राशि में उपस्थित हैं और अस्त अवस्था में हैं। द्रिकपंचांग के अनुसार, आज ही के दिन रात्रि 10:14 पर बुध कर्क राशि में उदित होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से सभी राशियों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध बुधि, तर्क, अर्थव्यवस्था, व्यापार इत्यादि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जिस जातक की कुंडली में बुध उच्च स्थान पर होते हैं, उन्हें इन सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। बता दें कि बुध उदय 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा बुध उदय से लाभ?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध उदय सकारात्मक माना जा रहा है। इस दौरान उन्हें कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। साथ ही आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। इस दौरान घर, जमीन, वाहन इत्यादि की खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके साथ इस राशि के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुके के हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध उदय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार और व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बुध उदय से आत्मविश्वास में वृद्धि दिखाई देगी, जिसका सकारात्मक परिणाम कार्यक्षेत्र में भी दिखाई देगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए बुध उदय शुभ साबित होने जा रहा है। इस दौरन किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह समय नया काम शुरू करने के लिए भी शुभ माना जा रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।