Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Vakri 2023: अस्त अवस्था में उल्टी चाल चलेंगे बुध, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Budh Vakri 2023 बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में बुध उच्च स्थान पर होते हैं उन्हें बुद्धि और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। 24 अगस्त को बुध अस्त अवस्था में वक्री होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Thu, 10 Aug 2023 12:32 PM (IST)
Hero Image
Budh Vakri 2023: बुध वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद वक्री या मार्गी अवस्था में जाते हैं। इसी प्रकार 24 अगस्त 2023 को ग्रहों के राजकुमार बुध, सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध वक्री से सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि जिस समय बुध वक्री होंगे उस समय वह अस्त अवस्था में भी होंगे। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को बुध वक्री से मिलेगा लाभ?

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध की वक्र दृष्टि शुभ मानी जा रही है। इस दौरान उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी इस दौरान मुनाफा प्राप्त होगा। बुध वक्री की अवधि में भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन खर्च हो सकता है।

Guru Vakri 2023: गुरु ग्रह चल रहे हैं उल्टी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध वक्री अनुकूल साबित होगा। इस दौरान जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही कार्य एवं व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग इस समय आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी बुध वक्री की अवधि में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही जातकों को आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

बुध वक्री मिथुन राशि के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ संचार शैली में निखार आएगा, जिस वजह से कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी जातक से प्रसन्न रहेंगे। इस अवधि में रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। परिवार व दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

Surya Gochar 2023: 17 अगस्त के दिन सिंह राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों को मिलेगा लाभ

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।