Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Vakri 2023: अगस्त मास के अंत में बुध सिंह राशि में होंगे वक्री, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Budh Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि अगस्त माह के अंत में बुध सिंह राशि में वक्री होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इनमें मेष वृषभ और सिंह राशि शामिल हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 30 Jul 2023 05:06 PM (IST)
Hero Image
Budh Vakri 2023 बुध वक्री से इन राशियों को रहना होगा सावधान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Vakri 2023 in Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक अवधि के बाद कुछ समय के उदय, अस्त मार्गी या वक्री अवस्था में जाते हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह बुध, 24 अगस्त 2023 को सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन बुध की वक्र दृष्टि से कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर पड़ेगा, बुध वक्री का नकारात्मक प्रभाव?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध वक्री के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। इस दौरन जातकों के आत्मविश्वास में काम आएगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। इसके साथ जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक परिणाम के लिए इंतजार करना होगा। बुध ग्रह के वक्री के कारण न्यायिक प्रक्रिया में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को भी बुध वक्री के कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, साथ ही हो सके तो वाद-विवाद से दूर रहें। इसके साथ बुध वक्री के करण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। बुध की वक्र दृष्टि के कारण आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में माता-पिता या पत्नी से विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

बुध वक्री के कारण सिंह राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्हें आर्थिक क्षेत्र में पूरी सावधानी बरतनी होगी। सलाह दी जाती है कि बड़े नर्णय लेने से पहले विचार विमर्श कर लें, इसी में भलाई है। बुध की वक्र दृष्टि से परिवार और दोस्तों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। इस दौरन खर्चों में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा कर्ज लेने की भी नौबत आ सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।