Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budhaditya Yog 2023: वृषभ राशि में सूर्य के प्रवेश से बन रहा है बुधादित्य योग, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

Budhaditya Yog 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। बता दें कि जल्द ही वृषभ राशि में बुधादित्य राजयोग बनने से तीन राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलने जा रहा है। आइए जानते हैं-

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 13 May 2023 07:20 PM (IST)
Hero Image
Budhaditya Yog 2023: इन राशियों को मिलेगा बुधादित्य राजयोग का लाभ।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Budhaditya Yog 2023, Surya-Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के योग का निर्माण होता है। बता दें कि 15 मई को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार बुध इसी राशि में 7 जून को प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सूर्य और बुध की युति का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष विद्वान बता रहे हैं कि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को मिलेगा बुधादित्य योग से लाभ।

कन्या राशि

बुधादित्य योग के निर्माण से कन्या राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावना अधिक है। कोई व्यक्ति यदि व्यवसाय की शुरुआत करना चाहता है तो उसके लिए यह समय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक उन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ राशि

सूर्य और बुध की युति का शुभ प्रभाव कुंभ राशि पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवधि में चल या अचल संपत्ति की खरीदारी शुभ साबित हो सकती है। साथ ही कार्य का दबाव होने के बावजूद सभी कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग के निर्माण से आय के नए स्रोत खुलेंगे। साथ ही धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्र, इस दौरान सफलता हासिल करेंगे। व्यापार क्षेत्र में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।