Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Camphor Upay: कपूर में मिलाकर जलाएं ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा घर

Camphor Upay धार्मिक मान्यता है कि पूजा स्थान में मौजूद हर चीज का इतना महत्व है कि आप उनसे अपनी बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर कर सकते हैं। तो ऐसा ही कुछ कपूर को लेकर भी कहा गया है जिससे जुड़े उपाय (Kapoor Upay For Money) आजमाकर आप इसके अद्भुत लाभ उठा सकते हैं तो आइए यहां पढ़ते हैं -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Mon, 04 Dec 2023 12:28 PM (IST)
Hero Image
Camphor Upay: कपूर में मिलाकर जलाएं ये चीजें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Camphor Upay: सनातन धर्म में पूजा-पाठ को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि धार्मिक कार्यों से जुड़े रहने से नकारात्मक भाव समाप्त होते हैं। साथ ही जीवन में पवित्रा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि पूजा स्थान में मौजूद हर चीज का इतना महत्व है कि आप उनसे अपनी बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर कर सकते हैं।

तो ऐसा ही कुछ कपूर को लेकर भी कहा गया है, जिससे जुड़े उपाय आजमाकर आप इसके अद्भुत लाभ उठा सकते हैं, तो आइए जानते हैं -

यह भी पढ़ें: Vivah panchami 2023: विवाह पंचमी पर हर्षण योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

कपूर और घी

कपूर और घी को एक साथ मिलाकर रोजाना भगवान की आरती करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर बहुत ही शुभ माना गया है, ऐसे में इसे रोज अपनी पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। ध्यान रहे कि इस उपाय को करते समय कपूर घी में पूरी तरह से डूबा रहे।

लौंग और कपूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लौंग और कपूर को एक साथ मिलाकर जलाने से घर की सभी मुश्किलें समाप्त होती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि कपूर और लौंग को एक साथ जलाने के बाद इसे पूरे घर में जरूर घूमाएं। इस उपाय को 5 दिन लगातार करें, जिसके शुभ परिणाम आपको जल्द ही दिख जाएंगे और आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

कपूर और चमेली का तेल

कपूर को चमेली के तेल में मिलाकर जलाने से पैसों की तंगी दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय लगातार 11 दिन तक करें। इसके उपयोग से घर की सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। साथ ही आपका जीवन खुशहाल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी के दिन जरूर पढ़ें माता सीता और प्रभु श्री राम का विवाह प्रसंग, यहां पढ़ें पूरी कथा

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'