Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cat In Dream: सपने में बिल्ली देखने के हो सकते हैं बहुत-से अर्थ, आने वाले जीवन के बारे में देते हैं संकेत

सपने में हमें कई बार अलग-अलग जीव-जंतु दिखाई देते हैं जिनमें से कुछ को शुभ माना जाता है तो कुछ को अशुभ भी माना जाता है। इसी तरह सपने में बिल्ली देखना भी आने वाले जीवन के लिए कुछ संकेत हो सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में बिल्ली को देखना आपके लिए शुभ होता है या अशुभ।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 12 Jul 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
Cat In Dream: सपने में बिल्ली देखने का क्या होता है अर्थ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई घरों में लोग बिल्ली पालना पसंद करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, बिल्लियों से जुड़े कई शुभ और अशुभ संकेत माने गए हैं। इसी तरह सपने में बिल्ली का आना भी व्यक्ति के लिए एक खास संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में बिल्ली के अलग-अलग तरीकों से देखने का अर्थ भी अलग-अलग होता है।

अशुभ हैं ऐसे सपने

अगर आपको सपने में मृत बिल्ली दिखाई देती हैं, तो यह एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि जल्दी ही आपसे आपकी स्वतंत्रता छिनने वाली है या फिर आपका अपने परिवार से विवाद भी हो सकता है। वहीं अगर सपने में आपको बिल्ली अपने ऊपर हमला करती हुई दिखाई देती है, तो ये यह भी एक चिंता का विषय हो सकता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अपमानित होना पड़ सकता है।

जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव

अगर आप सपने में कभी खुद को बिल्ली को बचाते हुए देखते हैं, तो यह बेहद शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में बहुत अच्छे बदलाव आने वाले हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: सपने में बारिश देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, खोल देते हैं किस्मत का ताला

सपने में काली बिल्ली को देखना

स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में काली बिल्ली को देखना एक शुभ संकेत नहीं है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप किसी बड़ी समस्या में पड़ सकते है। यह समस्या आपके नौकरी-पेशा जीवन, आर्थिक स्थिति या फिर पारिवारिक रिश्तों से संबंधित हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: क्या दोपहर में देखे गए सपने होते हैं सच, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।