Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chaitra Navratri 2024: इन लोगों को नहीं रखना चाहिए नवरात्र का उपवास, व्रत रखने से पहले जान लें इसके नियम

चैत्र नवरात्र का पर्व देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस व्रत के सभी नियमों का पालन करते हैं उन्हें मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
Chaitra Navratri 2024: नवरात्र व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्र माना गया है। यह पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार पूरे देश में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भक्त देवी का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास करते हुए उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं।

इस साल नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल, 2024 से हो रही है। ऐसे में जब यह पर्व इतना करीब है, तो इसके व्रत के नियम को अवश्य जान लेना चाहिए, जो इस प्रकार हैं -

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: कलश स्थापना के समय जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, प्राप्त होगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

नवरात्र व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

  • व्रती नवरात्र के दौरान जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें।
  • नौ दिनों के व्रत के दौरान भक्तों को शराब, तंबाकू और मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।
  • नवरात्र के व्रत के दौरान नाखून काटने, बाल कटवाने या दाढ़ी काटने से बचना चाहिए।
  • व्रती कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, दूध, साबूदाना, आलू और फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • नवरात्र के व्रत में सरसों का तेल और तिल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि मूंगफली का तेल और घी का उपयोग किया जा सकता है।
  • रोजाना उपयोग वाले नमक के सेवन से बचना चाहिए, जबकि सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है।
  • व्रतियों को दिन में सोने से बचना चाहिए।
  • साधक को हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए और चमड़े से बने कपड़ों व चीजों से दूर रहना चाहिए। साथ ही काले कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।
  • बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को व्रत रखने से बचना चाहिए।
  • नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान, मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: कालसर्प दोष होगा समाप्त, घर आएंगी मां लक्ष्मी, सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।