Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के तीसरे दिन कर लें ये काम, कृपा बनाए रखेंगी मां चंद्रघंटा

साल 2024 में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 09 अप्रैल मंगलवार के दिन से हो चुकी है। माना जाता है कि मां चंद्रमा घंटा की पूजा करने से व्यक्ति के भय नकारात्मकता और असफलता का अंत होने लगता है। ऐसे में आप नवरात्रि के तीसरी यानी मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान इन कार्यों को करके जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 11 Apr 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के तीसरे दिन कर लें ये काम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024 Day 3: नवरात्र में अलग-अलग दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। जिससे साधक को जीवन में कई लाभ देखने को मिल सकते हैं। चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन में चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। मां दुर्गा के इस स्वरुप में मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।

इस रंग करें उपयोग

मां चंद्रघंटा को पीला और सुनहरा रंग अति प्रिय माना गया है। ऐसे में उनकी पूजा में अधिक से अधिक इस रंग का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही पूजा में खुद भी इसी रंग के वस्त्र धारण करें।

अर्पित करें ये चीजें

मां चंद्रघंटा की पूजा में उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही नर्वाण मंत्र का जप करें और इसके बाद अर्पित किए हुए लाल वस्त्र को अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

यह लोग जरूर करें पूजा

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह से संबंधित दोष है, तो उन्हें नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसे आपको इस दोष से राहत मिल सकती है। साथ ही कुंडली में भी शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

जरूर करें यह काम

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लाल फूल, एक तांबे का सिक्का या फिर तांबे की कोई और वास्तु अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर माता की कृपा बनी रहती है, जिससे जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है।

करें इन मंत्रों का जाप

पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के समक्ष इस मंत्र का जाप कम से कम 51 बार जरूर करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'