Move to Jagran APP

Zodiac Signs: शरद पूर्णिमा की रात 2 राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

वर्तमान समय में मन के कारक चंद्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। चंद्र देव 17 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। भगवान शिव की पूजा करने से (Chandra Dev Favorite zodiac signs) कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र की कृपा पाने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 16 Oct 2024 09:18 PM (IST)
Hero Image
Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव की पूजा की जाती है। साथ ही रात्रि के समय विशेष उपासना की जाती है। इस समय चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। ज्योतिष मत है कि चंद्र देव की पूजा करने से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव (Chandra Dev Favorite zodiac signs) की विशेष कृपा 2 राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलती है। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं।  

यह भी पढ़ें:  17 अक्टूबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

वृषभ राशि


वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। इस राशि का शुभ रंग सफेद है। इसके लिए ज्योतिष वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इस राशि के जातक भाग्य में वृद्धि के लिए हीरा रत्न धारण कर सकती हैं। हालांकि, धारण करने से पहले ज्योतिष की अवश्य सलाह लें।  

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में हर प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। चंद्र देव की कृपा के चलते कर्क राशि के जातक हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इसके साथ ही शांत, सुशील और मधुरभाषी होते हैं। इस राशि के जातकों को हर कार्य में चंद्र देव की कृपा से सफलता मिलती है। मन प्रसन्नचित रहता है। इस राशि के जातक शुक्ल पक्ष में चंद्र देव की उपासना करें। इसके साथ ही शरद पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी में ॐ सोमेश्वर नमः मंत्र का जप करें।  

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा की रात से 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।