Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, नहीं पड़ेगा ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

Chandra Grahan 2022 आज का चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार आज के चंद्र ग्रहण का असर हर राशि के जीवन पर पड़ने वाला है। इसलिए जरूरी है कि आज के दिन कुछ उपाय करके जीवन की कई समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 04:52 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप

नई दिल्ली, Chandra Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण प्रारम्भ हो चुका है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। शास्त्रों में इस दिन के लिए कई उपाय और नियम बताए गए हैं। बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों की पाबंदी लग जाती है। इसके साथ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर कई राशियों पर अच्छा तो कई राशियों पर थोड़ा बुरा पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि इस दिन कुछ मंत्रों का जाप किया जाए। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दिन शिव और गायत्री मंत्र के अलावा कुछ अन्य मंत्र का जाप करने से धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी और हर काम में सफलता प्राप्त होगी। जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करना होगा शुभ।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बिल्कुल न करें ये काम, वरना पड़ेगा बुरा असर

कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से मुक्ति के लिए

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा का दोष है, तो व्यक्ति को मानसिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति का मन कभी भी स्थिर नहीं रहता है। ऐसे में चाहे तो चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से काफी हद तक चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

  • ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।
  • ऊं सों सोमाय नमः।
  • ऊं चं चंद्रमस्यै नम:
  • ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
  • ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।

बिजनेस-नौकरी में तरक्की के लिए

अगर अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो चंद्र ग्रहण के दौरान महालक्ष्मी जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान इस 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जाप करने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा ग्रहण

पैसों की तंगी के लिए

किसी न किसी कारण आपको पैसे संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है, तो इसके लिए चंद्र ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करें। इससे धन की सिद्धि प्राप्त होगी। मंत्र है- 'ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:'

शत्रु पर विजय पाने के लिए

अगर आपका शत्रु किसी न किसी बात पर आपके पीछे पड़ा रहता है और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के दौरान मां बंगलामुखी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शत्रु पर विजय भी प्राप्त होगी। मंत्र है- 'ऊं ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:'

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।