Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022: देश के इन शहरों में देखा गया इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022 आज साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। बता दें कि साल के आखिरी चंद्र विश्व को कई हिस्सों में देखा गया है। यह ग्रहण कई प्रकार से विशेष माना जा रहा है। भारत में कहीं पूर्ण और खिन आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दिया है।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 07:11 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022: इन जगहों पर देखा गया इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chandra Grahan 2022: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। इस चंद्र ग्रहण को कई देशों में देखा गया है। भारत के भी कई राज्यों में चंद्र ग्रहण को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया। कुछ हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दिया तो कई हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दिया है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह चंद्र बहुत महत्वपूर्ण था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस चंद्र ग्रहण के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया था। ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद अंतरिक्ष में विजय योग बना था। आइए जानते हैं भारत समेत कहां-कहां देखा गया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।  

भारत के इन शहरों में दिखाई दिया है चंद्र ग्रहण

भारत में कोलकाता, पटना, रांची, गुवाहाटी, कोहिमा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 4 से 5:30 बजे के बीच में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था। वहीं इन सबमें भारत में चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सबसे पहले नजर आया था।  वहीं बता दें कि इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया है। इसी के साथ सूतक काल भी समाप्त हो गया है।

इन देशों में भी देखा गया चंद्र ग्रहण

इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में देखा गया था। साथ ही इस अद्भुत खगोलीय घटना को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और पर्थ में में भी देखा गया। इसके साथ इस चंद्र ग्रहण को जापान और चीन में भी देखा गया था।

शुद्धिकरण के साथ खोले गए मंदिरों के कपाट

बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता है। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ पर पाबंदी लग जाती है। अब जब चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है तो मंत्रोचारण और विधि-विधान से देवालयों का शुद्धिकरण किया गया है। साथ ही उनके कपाट खोले गए हैं। इसके साथ यह भी बता दें कि आज कार्तिक पूर्णिमा पर्व भी मनाया जा रहा है।