Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022: आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानिए

Chandra Grahan 2022 साल का आखिरी चंद्र ग्रहण काफी खास होने वाला है। क्यों ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत की कुछ जगहों पर भी दिखाई देगा। जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण साथ ही जानिए सूतक काल का समय

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 04:58 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा ग्रहण

नई दिल्ली, Chandra Grahan 2022:  इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। बता दें कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देना शुरू होगा जो 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण कुछ जगहों पर दिखाई देगा। वहीं, आंशिक चंद्र ग्रहण अधिकांश हिस्सों में दिखेगा। बता दें कि रांची, पटना, सिलीगुड़ी, ईटानगर, कोलकाता और गुवाहाटी में पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखेगा।

भारत के शहर के हिसाब से चंद्र ग्रहण का सही समय ( India City Wise Lunar Eclipse 2022 Timing)

ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक

मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक

उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक

भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक

बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक

प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक

अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक

सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक

रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक

पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक

विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक

चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।