Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022: जल्द लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल में किन नियमों का करना चाहिए पालन

Chandra Grahan 2022 चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है। बता दें कि ग्रहण से पहले और उसके दौरान सूतक काल लग जाता है जिसमें कुछ विशेष नियमों को ध्यान रखना सबसे आवश्यक माना जाता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 03:41 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022: सूतक काल में करें इन नियमों का पालन।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chandra Grahan 2022: आज यानि 8 नवम्बर के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। विश्व में कई जगहों पर इसका प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। यह इस साल का अंतिम और अत्यंत दुर्लभ चंद्र ग्रहण है। ऐसा इसलिए क्योंकि 200 साल बाद अंतरिक्ष में अजय योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक लग जाता है। जिसमें पूजा-पाठ, खान-पान जैसे कई कार्यों पर रोक लग जाती है।

शास्त्रों में सूतक काल के सन्दर्भ में कई नियमों को बताया गया है, जिनका पालन करने से व्यक्ति ग्रहण के दुष्प्रभाव से खुदको बचा सकता है। आइए जानते हैं सूतक के दौरान किन नियमों का करना चाहिए पालन।

सूतक काल में करें इन नियमों का पालन (Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal Niyam)

  • सूतक काल में कई चीजों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। बता दें कि सूतक काल में भोजन पकाने और ग्रहण करने पर पाबंदी होती है। लेकिन वृद्ध, बीमार और गर्भवती महिलाओं के लिए यह नियम लागू नही होता है।

  • सूतक काल में गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि वह ग्रहण के दौरान घर से बहार ना निकले।

  • सूतक काल में नुकीली चीज का स्पर्श प्रतिबंधित है। इस दौरान कैंची, चाकू, सुई का स्पर्श ना करें।

  • सूतक काल में नींद लेना भी प्रतिबंधित है। इसलिए इस दौरान जागते रहें और भगवान का नाम जपते रहें।

  • सूतक काल में तुलसी पत्ता का कुश को बचे हुए खाने में, फ्रिज में और किचन में रख दें। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।

  • सूतक काल में पूजा-पाठ करना वर्जित है। लेकिन इस दौरान मन में भगवान का नाम जपते रहें। ध्यान रखें कि सूतक काल में भगवान का स्पर्श न हो।

  • सूतक काल दौरान बाल कटवाना, नाखून काटना, तेल लगाना इत्यादि कार्य वर्जित हैं। इसके साथ इस दौरान मधुर वचनों का प्रयोग करें और वाद-विवाद से बचें।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।